पीड़ित को ठगी के आठ हजार रुपये कराए वापस
सोनभद्र, जून 27 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 8 हजार रुपये उसके मूल बैंक खाते में शनिवार को वापस करा दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के चांगा पोस्ट आरंगपानी निवासी बुद्धिनारायन साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगों ने उनके खाते से 8 हजार रुपये निकाल लिए थे। मामले की शिकायत मिलने पर थाना म्योरपुर की साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत का परीक्षण कर संबंधित खाते को तत्काल होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंक से ई-मेल एवं पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप ठगी की पूरी धनराशि 8 हजार रुपये पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.