पीड़ित के खाते में 6980 रुपये कराया वापस
संतकबीरनगर, अप्रैल 3 -- संतकबीरनगर। साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला ने प्रयास करके 6980 रुपये की धनराशि वापस कराया। एसओ अनिल यादव ने बताया कि पीड़ित कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी बेलहरकला ने सूचना दिया कि 31 मार्च 2026 को उसके मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया ।उसके बाद पीड़ित की शिकायत दर्ज कराई गई।साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात एसआई नन्दा प्रसाद, कांस्टेबल दीनानाथ, कांसटेबल शैलेश यादव, महिला कांस्टेबल वैष्णवी शुक्ला ने शत प्रतिशत धनराशि वापस करा दिया। एसओ ने अपील किया कि लोग किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.