सोनभद्र, मई 23 -- बीजपुर। स्थानीय थाने की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के साथ हुई Rs.27 हजार रुपये की ठगी की पूरी रकम उसके मूल खाते में वापस कराया। बीजपुर निवासी गोविंद प्रसाद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ के साथ बीते दिनों किसी अज्ञात जालसाज ने Rs.27 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली थी। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने समझदारी दिखाई और तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। ​​मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष बीजपुर के नेतृत्व में साइबर टीम ने काम शुरू किया। ​टीम ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल का बारीकी से अवलोकन किया। पोर्टल से जरूरी साक्ष्य और डेटा इकट्ठा करने के बाद संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के जरिए संपर्क और पत्राचार किया गया। पुलिस के इस त्वरित प्रयास के ...