संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर। साइबर क्राइम थाने की पुलिस टीम ने 28 हजार 921 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। एसओ जय प्रकाश चौबे ने बताया कि पीड़ित की पुत्री को अज्ञात नम्बर से काल आया तथा अपने को साइबर अधिकारी बताते हुए कि कि आप अपने मोबाइल में गंदे वीडियो व फोटो देखती है। इतना पैसा भेज दीजिए नहीं तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा । पीड़ित की पुत्री डर गयी और 48,500 रूपये क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रान्सफर कर दी । बाद में पीड़ित पिता ने एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए 40,800 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी । जिसमे से शुक्रवार को 28,921 रूपये उसके खाते में वापस करा दिया गया। शेष धनराशि रिफन्ड करने के लिए सम्बन्धित बैंक को कोर्ट के आदेश की प्रति भेजी गयी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.