सुपौल, अप्रैल 12 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की देवीपुर पंचायत स्थित चिकनापट्टी वार्ड 11 में बीते शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने एक भूसा रखे घर में आग लगा दी। इस घटना में गृहस्वामी सुरेंद्र कुमार चौधरी को लगभग 50 हजार रुपये का भारी नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते भूसे से भरा पूरा घर जलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर उनके भूसा घर में आग लगाई, जिससे घर और उसमें रखा सारा भूसा जल गया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वही सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वे इस संबंध में राघोपुर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.