बस्ती, मई 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने के मकसद से कलवारी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने गार्द की सलामी ली।

थाने का निरीक्षण इसके बाद सीसीटीएनएस कार्यालय, आईजीआरएस, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर सेल, मालखाना, बैरक व बंदीगृह का भ्रमण कर अभिलेखों का निरीक्षण किया। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, विभिन्न पटलों, सुरक्षा उपकरणों और प्रशासनिक रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच की। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को सख्त हिदायत दी कि वे साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से मामलों का निस्तारण करें।

महिलाओं की समस्याओं का समाधान महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाली महिलाओं की समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशील...