पीड़ित की भूमिधरी से प्रभारी एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण
कौशाम्बी, मई 30 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के मोहब्बतपुर पइंसा निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर शनिवार को प्रभारी एसडीएम गांव पहुंचे। उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर अतिक्रमण हटवाकर शिकायत का समाधान किया। ओम प्रकाश ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के राधेश्याम साहू ने उसकी भूमि पर कब्जा कर बाउंड्री खड़ा कर दिया है। मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एसडीएम माज अख्तर, नायब तहसीलदार अतुल सिंह, लेखपाल सुरेशचंद मय फोर्स के साथ शनिवार को गांव पहुंचे। मौके पर पीड़ित की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए समस्या का समाधान कराया। इतना ही नहीं आरोपी को हिदायत दिया कि दोबारा ऐसी हरकत की तो कड़ी कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.