बहराइच, अप्रैल 6 -- बहराइच, संवाददाता। चाकूबाजी कर एक को घायल किए जाने के मामले में जमानत पर रिहा आरोपी ने सुलह को जानमाल की धमकियां दी जा रही है। हमलावर का भाई विगत माह गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। देहात कोतवाली के सरस्वती नगर निवासी कृष्ण कुमार त्रिवेदी पुत्र बाबादीन त्रिवेदी पर विगत वर्ष चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में हर्षित श्रीवास्तव व उसका भाई शेखर नामजद किए गए थे। हर्षित जिला कारागार से जमानत पर रिहा हुआ है। वह पीड़ित को मुकदमा में सुलह को लेकर आए दिन धमका रहा है। पीड़ित ने उसके साथ कभी भी अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.