गंगापार, जून 26 -- मेजा क्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने शुक्रवार सुबह बिहार जमुई के सांसद अरुण भारती पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सांसद ने पीड़ित परिवार का दुख साझा करते हुए आर्थिक सहयोग के रूप में Rs.एक लाख का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सांसद के आगमन पर स्थानीय लोग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीड़ित परिवार से मिलीं पूर्व सांसद उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिल...