पीड़ितों से मिले राष्ट्रीय सनातनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- चिल्ला शहबाजी गांव में पटाखा विस्फोट के बाद 13 लोगों की मौत होने पर राष्ट्रीय सनातनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ितों से मिले। घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मृतकों की आत्मा को ईश्वर शांति दें। यह घटना कभी भी नहीं भुलाई जा सकती है। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए वह जल्द ही जिला प्रशासन से मिलेंगे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सभी ऐसे कारोबारियों की जांच होनी चाहिए। मामूली सी चूक बड़े हादसे का सबब बन सकती है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकरण में पीड़ित परिजनों की मदद के लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखेंगे। यह भी पढ़ें- मृतक आश्रितों को आठ-आठ लाख और आवास इस मौके पर उनके साथ अवधेश शुक्ला, बबलू यादव आदि लोग रहे। यह भी पढ़ें- फैक्टरी मालिक के भाई, बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.