पटना, मार्च 31 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की घटना को अत्यंत ही दुखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों और सभी घायल श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है। श्री चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और राहत पहुंचा रही है। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.