पीड़ितों को समय पर मिले न्याय और आर्थिक सहायता
देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने समीक्षा बैठक में मामलों की पुलिस जांच 60 दिनों से अधिक समय से लंबित होने पर नाराजगी जताई।शुक्रवार को निदेशक उत्तम प्रकाश ने विकास भवन सभागार में एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में पीड़ितों को समय पर न्याय और आर्थिक सहायता दिलाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने साफ कहा कि कानून के प्रावधानों के तहत हर मामले की जांच 60 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। साथ ही, परगना स्तर पर सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति का गठन कर तुरंत बैठक बुलाने को कहा गया। जमीन से जुड़े विवादित मामलों की सूची जिलाधिकारी के सामने रखकर 10 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीड़ितों को आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.