चाईबासा, फरवरी 24 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर अनुमंडल के नोवामुंडी क्षेत्र अंतर्गत बाबारिया गांव में 6 जनवरी को जंगली हाथी के हमले में मृत दो लोगों एवं घायलों के परिजनों को वन विभाग की ओर से कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। जगन्नाथपुर विधानसभा के विधायक सोनाराम सिंकु तथा रेंजर जितेंद्र प्रसाद ने पीड़ित परिवारों को चेक सौंपते हुए संवेदना प्रकट की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बताया गया कि बीते दिनों जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर व साधारण रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत प्रक्रिया शुरू की गई। इस क्रम में मृतक गुरुचारण लागुरी की पत्नी जेमा कुई तथा बड़ापासेया नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.