सिमडेगा, मार्च 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित जिलास्तरीय मॉनिटरिंग बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा ने की। बैठक में पीड़ितों को समयबद्ध मुआवजा उपलब्ध कराने और विधिक सहायता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान विक्टिम कम्पनसेशन स्कीम के तहत कुल 19 मामलों की समीक्षा की गई, जिनमें 15 अंतिम मुआवजा तथा 4 अंतरिम मुआवजा से जुड़े आवेदन शामिल थे। सभी मामलों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि इनका निष्पादन शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जा सके। पीडीजे ने प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लाभुकों को समयसीमा के अंदर मुआवजा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में विचाराधीन बंदियों को उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.