पीड़ितों को टरकाने पर दरोगा और सिपाही निलंबित
उरई, मई 23 -- उरई। संवाददाता आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सधारा में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के मामले में लापरवाही बरतना दरोगा और पीआरवी सिपाही को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दारोगा विश्वनाथ सिंह व सिपाही पंकज शर्मा को निलंबित कर दिया है।ग्राम सधारा में रात करीब 9 बजे बुद्ध सिंह व मोहर सिंह के परिवारों में कहासुनी हो गई थी। सूचना पर पीआरवी जवान और दारोगा विश्वनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पीआरवी में तैनात सिपाही पंकज शर्मा शराब के नशे में था। उसने पीड़ित पक्ष से कहा कि न्याय चाहिए तो एसपी बंगले चले जाएं। वहीं दारोगा विश्वनाथ सिंह ने भी पीड़ितों को कार्रवाई का कोई आश्वासन नहीं दिया। रात में ही किसी ने एसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी। एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी आटा अजय सिंह को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.