फतेहपुर, मई 15 -- खागा। 13 मई को आए विनाशकारी आंधी तूफान से हुए जान माल के नुकसान की भरपाई और पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। राज्य आपदा मोचन निधि के तहत नौ मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की मदद राशि का भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों किया गया है। गुरुवार को प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रभावित गांवों में पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें प्रतीकात्मक चेक दिए। प्रभारी मंत्री ने सोनारी धाता के मृतक राम शिरोमन की पत्नी देवमती, मनमोहनपुर में मृतक वासुदेव की पत्नी लक्ष्मी देवी, बसंता का पुरवा मजरे संवत में मृतक ननकी देवी की मां फूल कली और घटईपुर में मृतक के आश्रित को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उन्होंने पीड़ितों का कुशलक्षेम पूछा ...