कानपुर, जून 21 -- कानपुर, संवाददाता। एचबीटीयू में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 11 लोगों से रुपये ठगने वाले शातिर को पीड़ितों ने रविवार को पकड़कर गोविंदनगर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, मामला दूसरे थाना क्षेत्र का होने के अलावा किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज न होने पर पुलिस ने उसे पूछताछ कर छोड़ दिया। गल्लामंडी निवासी राघवेंद्र दुबे ने बताया कि, वह एक निजी फर्म में सिक्योरिटी गार्ड हैं। फर्म में काम करने वाले कानपुर देहात निवासी युवक ने एचबीटीयू में अच्छी पैठ होने का झांसा देकर पहले जाल में फंसाया, फिर दोनों बच्चों की क्लर्क पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इस पर उन्होंने 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद बच्चों के नौ दोस्तों ने भी नौकरी की उम्मीद में 10-10 हजार रुपये उसे दे दिए। समय बीतने पर न किसी को नौकरी मिली न ही रकम वापस ...