गंगापार, अप्रैल 9 -- अगलगी से पीड़ित मोहन आदिवासी के घर मेजा ऊर्जा निगम की टीम राहत सामग्री लेकर पहुंची तो वह खुशी से भर गए। टीम में पहुंचे अधिकारियों ने मोहन आदिवासी से उसका हाल चाल जाना, इसके बाद राहत सामग्री किट बर्तन व कपड़े प्रदान किए। चार दिन पहले कोहड़ार की पहाड़ी पर मजदूरी कर परिवार की आजिविका चलाने वाले मोहन आदिवासी के घर आग लग गई थी, इस घटना में तन के कपड़े छोड़ घर का सामान राख हो गया था। टीम में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि तहसील क्षेत्र में जहां भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं, जानकारी मिलते ही निगम की सीएसआर टीम प्रभावितों की सहायता के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंच उनकी सहायता करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.