पीड़ितों की हर स्थिति में होगी मदद : सीपी
वाराणसी, सितम्बर 2 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मंगलवार को नमो घाट से पुराना पुल (सारनाथ) तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मोटर बोट से निरीक्षण किया। सीपी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं बचाव की टीमों को तत्पर रखा गया है। अफसरों ने प्रभावित क्षेत्रों में गंगा और वरुणा की बाढ़ से घिरे मकानों में राहत सामग्री के वितरण आदि की जानकारी ली। अब तक मकानों के दूसरे-तीसरे तल्ले पर रूके लोगों को राहत केंद्र में आश्रय लेने को कहा। दोनों अधिकारियों ने मातहतों को नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर रखने तथा तत्काल जरूरी सुरक्षा एवं राहत-बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- निहोरा नगर के 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने देखी हालत आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.