गोंडा, जून 12 -- परसपुर। आटा स्थित जन सहयोग केंद्र पर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण अंचलों से आए ग्रामीणों की समास्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन पर उसके निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि अधिकारी इस भीषण तपिश में पीड़ितों को परिक्रमा कराने के बजाय न्याय पूर्वक उनकी समास्याओं का निस्तारण करें। अब टालमटोल करने काम चलने वाला नहीं है। इस मौके पर प्रतिनिधि सूरज सिंह, अमरेन्द्र सिंह, संत बहादुर पिंकू सिंह, प्रधान व भारी संख्या में ग्रामीण रहे। यह भी पढ़ें- लोक संवाद में डीसी ने अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...