पीड़िता से आरोपी ने किया शादी, बरी
रांची, मार्च 28 -- रांची। अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने प्रेम संबंध, शादी का झांसा और दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े एक चर्चित मामले में आरोपी दीपक शर्मा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला सदर थाना कांड संख्या से जुड़ा था। ट्रायल के दौरान मामले में अहम मोड़ तब आया जब खुद पीड़िता ही अपने बयान से मुकर गई। अदालत में गवाही देते हुए उसने कहा कि उसने आपसी विवाद के कारण केस दर्ज कराया था और अब उसने आरोपी से शादी कर ली है तथा दोनों साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। जिसके आधार पर अदालत ने आरोपी को बरी किया।बता दें कि 18 जुलाई 2025 को पीड़िता ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया के जरिए पहचान के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। मामले में आरोपी चार महीने का जेल काट चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.