वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। ऑनलाइन वैवाहिक परिचय के माध्यम से संपर्क में आई एक महिला से विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर करीब सात लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पीड़िता की ओर से साइबर कानून विशेषज्ञ अधिवक्ता विंध्येश्वरी प्रसाद मिश्र ने मामले को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-5 के समक्ष प्रस्तुत किया है। न्यायालय से जांच के दौरान पता लगाई गई और रोकी गई पीड़िता की धनराशि को वापस दिलाने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मेट्रोमोनियल वेबसाइड से दोस्ती कर ठगे सात लाख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...