पीड़िता को समन, सुरक्षा दिलाने को एसएसपी को पत्र
रांची, मई 22 -- रांची। पोक्सो की विशेष अदालत ने नाबालिग से यौन शोषण मामले में आरोपी मनीष उरांव के खिलाफ आरोप तय किया। अदालत ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत आरोप तय किया। इसके बाद अदालत ने मामले को अभियोजन साक्ष्य के लिए निर्धारित कर दिया। मामला इटकी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। कोर्ट ने सूचक और पीड़िता को समन जारी करने का आदेश दिया है। रांची एसएसपी को पत्र भेजकर पीड़िता की सुरक्षा दिलाने के निर्देश दिए। छह जून को साक्ष्य पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.