मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरनगर दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने की शिकायत मिलने पर एसएसपी ने गंभीरता दिखाते हुए पीड़िता व उसके परिवार के लोगों को अपनी एस्कार्ट गाड़ी से सिखेड़ा थाने भिजवाया। साथ ही सिखेड़ा थाना प्रभारी को पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश दिए है।सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ कुछ दिन पूर्व दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी जबरदस्ती उसे सुबह के समय अपने साथ लेकर गए थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जिसे फरार बता की चार्जशीट, वह पीड़ित को दे रहा धमकी बुधवार को पीड़िता व उसकी मां पुलिस कार्यालय पर पहुंची और एसएसपी संज...