बेगुसराय, जून 22 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। जन सुराज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। हम परिजनों से मिलने आए हैं। हमने पीड़िता व उनके पति से बात की है, जो दिल को दहलाने वाली बात निकलकर आई है। पूरे प्रकरण में सरकार-सरकारी तंत्र की अराजकता, अनियमितता और अकर्मण्यता दिखती है। पहली बार जब इसी पीड़िता के साथ ये घटना मार्च में हुई तो पुलिस ने एफआईआर करने में तरह-तरह से परेशान किया, एफआईआर दो महीने बाद दर्ज की गई। पुलिस को मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच कराना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने पीड़िता को सीधे अस्पताल भेजा। वही जब पीड़िता अस्पताल जाती है तो बिना अच्छे से इलाज किए कुछ दवाएं देकर भेज दिया जाता है...