रांची, दिसम्बर 17 -- रांची। नाबालिग से यौन उत्पीड़न के चारा साल पुराने केस में चान्हो निवासी सन्नू उर्फ सोनू अंसारी को पोक्सो मामले की विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बुधवार को बरी कर दिया। पीड़िता और उसकी मां द्वारा आरोपों का समर्थन नहीं करने का लाभ आरोपी को मिला। हालांकि मामले में वह करीब तीन माह जेल काट चुका है। आरोप था कि अंसारी ने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया। उसके एक दोस्त द्वारा भी दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...