बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत डीआईजी, एसपी के संयुक्त निर्देशन में पुलिस लाइन बस्ती के प्रेक्षागृह में महिला संबंधी मामलों पर संवेदनशीलता एवं प्रभावी व्यवहार विषयक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में बेगम खैर, प्रैक्सिस विद्यापीठ, सरस्वती विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालयों की छात्राएं, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा रहीं। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली घटनाओं में पुलिस की भूमिका को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं समयबद्ध बनाना था। डीआईजी संजीय त्यागी ने महिलाओं एवं बच्चों के प्रति घटित मामलों में स्थानीय पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्यवाई, पीड़ितों की त्वरित सहायता, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया एवं प्रारंभिक जांच के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.