बस्ती, अप्रैल 22 -- नगर बाजार। नगर बाजार पुलिस ने एक महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मझौवाखुर्द गांव निवासिनी पीड़िता जानकी ने नगर बाजार पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे आदित्य के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने कहा कि आदित्य करीब पिछले दो वर्षों से महरीपुर निवासी रामनरेश के यहां काम करता था। पिछले हफ्ते पीड़िता के मोबाइल पर फोन आया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी हालत गंभीर है। पीड़िता का आरोप है कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि रामनरेश ने पिटाई किया है। यह भी पढ़ें- मारपीट का लगाया आरोप, जांच शुरू घटना के बाद घायल आदित्य को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया। वहीं जब रामनरेश से फोन पर बात की, तो वे गाली-गलौज करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। ...