पीड़िता के खाते में 10 हजार रुपये कराया वापस
संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार पीड़ित को खाते में 10000 रुपये वापस कराया। साइबर थाने के एसओ जय प्रकाश चौबे के मुताबिक पीड़िता मंजू देवी पुत्री दीपनारायण निवासी जिला कारागार संतकबीरनगर (कारागार कर्मचारी) द्वारा साइबर थाने पर प्रार्थना पत्र देकर एलआईसी बीमा कराने के नाम पर 10,000 रुपये फ्राड होने की शिकायत दर्ज करायी थी। साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता से किए गए फ्राड की सम्पूर्ण 10,000 रुपये की धनराशि को शत प्रतिशत वापस कराया। एसओ ने अपील किया कि आम नागरिकों से अपील किया कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सावधानी ही सुरक्षा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.