सीवान, मार्च 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव स्थित खेत में 27 मार्च को नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार के मामले में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही आरोपित को सजा दिलाने के लिए ठोस सबूत जुटाया जा रहा है। एसएसएल की टीम ने भी पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सदर अस्पताल में इलाजरत बच्ची का सैंपल लिया जा चुका है। इसके डिस्चार्ज होते ही बयान भी दर्ज कराया जाएगा। इसके पहले घटना की जानकारी होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए एक बोर्ड का गठन किया गया और इसमें तीन महिला डॉक्टरों को शामिल किया गया था। बताया गया कि एक निजी स्कूल के चालक सह अभियुक्त द्वारा नाबालिग को बहला - फुसलाकर बाजार में लगे रामनवमी मेला मेला दिखाने के बहाने ले जाया गया था। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया...