पीड़िता और आरोपियों में पैसों पर हुई बहस! दिल्ली गैंगरेप में अब तक क्या पता लगा
नई दिल्ली, मई 15 -- दिल्ली के नांगलोई इलाके में प्राइवेट स्लीपर बस के अंदर 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप के मामले में नया मोड़ सामने आया है। गिरफ्तार किए गए बस चालक और कंडक्टर ने पुलिस पूछताछ में दावा किया है कि मामला "पैसों के विवाद" से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों के इस दावे की जांच की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है। बता दें कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह जब रात को काम से घर लौट रही थी तो आरोपियों ने बस रोककर उससे टाइम पूछा और अंदर खींच लिया। इसके बाद दो घंटे तक चलती बस में रेप करते रहे। दिल्ली में 'एक और निर्भया' कांड ने गुरुवार को सनसनी मचा दी थी। इस मामले में पुलिस टीम ने तत्काल मुकदमा किया और आरोपियों को पकड़ा। बस बिहार नंबर की थी। आरोपियों में एक बस ड्राइवर और एक कंडक्टर शामिल था। मामले ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.