नई दिल्ली, मार्च 29 -- गोवा सेक्स स्कैंडल मामले में 20 वर्षीय सोहम नाइक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने व शेयर करने का आरोप है, जिनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार, अश्लील सामग्री प्रसारित करने, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। यह घटना मुख्य रूप से कुरचोरम क्षेत्र में हुई, जहां पिछले तीन वर्षों से अपराध जारी था। सोहम नाइक 17-18 साल का था, तब से ही वह इन गतिविधियों में शामिल था। आरोपी ने कई पीड़ितों को फिल्माया गया और वीडियो शेयर की। यह मामला सामने आते ही पूरे राज्य में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- विधवा बहू की जिम्मेदारी हैं सास-ससुर? बुजुर्ग दंपत्ति की याचिका पर HC क्या बोलागोवा सेक्स स्कैंडल मामले में 5 बड़े अपडेट्स: 1. ...