लखनऊ, मई 29 -- यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पीडीए को लेकर सपा पर हमला बोला है। चौधरी ने कहा कि सपा के पीडीए का नया संस्करण है पीड़ा, दमन और अपमान है। उन्होंने कहा चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के साथ सपा नेताओं द्वारा उनके ही घर में मारपीट की गई। जिस पार्टी के मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की लंबी-लंबी बातें होती हैं, उसी पार्टी की एक महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार यह दर्शाता है कि यह महज खोखली बातें है। वाह री राजनीति! मंच पर महिला सम्मान की बातें और हकीकत में अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार। उन्होने कहा कि लगता है सपा में 'बातों के बताशे' कुछ ज्यादा ही फोड़े जाते हैं। यही है इनके PDA का नया संस्करण 'पीड़ा, दमन और अपमान।' यह साफ है कि सपाइयों के महिला सम्मान का मॉडल सिर...