पीडब्ल्यूसी में कॉस्मॉस क्वेस्ट 3.0 शुरू
पटना, अगस्त 19 -- पटना वीमेंस कॉलेज ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर बुधवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम 'कॉस्मॉस क्वेस्ट 3.0' का शुभारंभ किया। 'विकसित भारत 2047 की ओर भारत की अंतरिक्ष यात्रा' विषय पर आधारित आयोजन के पहले दिन विभाग के सभी स्नातक और परास्नातक छात्राओं के लिए साइंस सिटी, राजेन्द्र नगर का शैक्षणिक दौरा हुआ। इसमें छात्राओं ने हार्मोनिक स्ट्रिंग्स, लेविटेटिंग वाटर, वॉटर वेव, स्टैंडिंग वेव और जोट्रोप जैसे इंटरैक्टिव प्रदर्शनों से जटिल भौतिकी अवधारणाओं को सरल एवं रोचक तरीके से समझा। समन्वयक एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. कविता वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक अनुभव वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. अपराजिता कृष्णन, डॉ. रोहित सिंह और डॉ. अमृता का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.