पटना, अप्रैल 12 -- पटना वीमेंस कॉलेज से विज्ञान और कला संकाय में स्नातक करने वाले छात्राओं को प्रवेश परीक्षा देना होगा। कॉलेज ने सत्र 2026-27 में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्नातक के साथ पीजी और वोकेशनल पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे। स्नातक विज्ञान और कला संकाय के नियमित पाठ्यक्रम के लिए 25 मई को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। बीकॉम में दाखिले के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा लेने के बाद कॉलेज की ओर से मेधा सूची जारी की जाएगी। मेधा सूची 26 मई से एक जून तक जारी होगी। एक जून से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पांच जून तक पूरी कर ली जाएगी। जहां पटना विवि, पाटलिपुत्र विवि के साथ राज्य के तमाम विवि में स्नातक दाखिला अंकों के आधार पर होगा। वहीं पटना वीमेंस कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.