पटना, मई 3 -- पटना वीमेंस कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक, स्नातकोत्तर और एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स में नामांकन को आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 15 मई तक विभिन्न प्रोग्राम में नामांकन के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। https://pwcadmissions.in/academic/entrance-exam-form पर जाकर निर्धारित अवधि में आवेदन किया जा सकता है। कॉलेज ने आवेदन के प्रोसेस को लेकर विस्तृत जानकारी भी साझा की है, जिससे एक बाद देखने के बाद आवेदन करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम पटना वीमेंस कॉलेज में इस सत्र में स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और एक वर्षीय डिप्लोमा के कुल 30 तरह के प्रोग्राम के में नामांकन को आवेदन लिए जाएंगे। इनमें स्नातक स्तर पर 14, स्नातकोत्तर स्तर पर 12 और एक वर्षीय डिप्लोमा ...