पटना, जून 7 -- पटना वीमेंस कॉलेज ने कैजुअल वैकेंसी को लेकर संशोधित सूची जारी की है। कॉलेज ने बीए अंतर्गत कई कोर्सों को इस सूची में शामिल किया है, जिसमें सीटें खाली रह गई थीं। इनमें हिन्दी, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, सोशियोलॉजी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, ऊर्दू, फैशन डिजाइनिंग कोर्स को शामिल कर संशोधित सूची जारी की गई है। कॉलेज द्वारा जारी सूचना में कहा गया कि यूजी के इन कोर्सों में सीटें खाली रह गई हैं, जिनपर आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज के रिसेप्शन काउंटर से जाकर फॉर्म प्राप्त कर उसे भरकर जमा करेंगे। कैजुअल वैकेंसी के तहत भरे गए फॉर्म के छात्र मार्कशीट और डाउनलोड किए गए एप्लीकेशन फॉर्म की फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी।इससे यह भी पढ़ें- पीडब्ल्यूसी : बीए के आठ कोर्स में सीटें रह गईं खाली पहले कॉलेज ने बीए-बीएससी और बीकॉम अंतर्गत कुल 1...