पटना, मई 17 -- पटना वीमेंस कॉलेज ने स्नातकोत्तर, एमसीए और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स में सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब 31 जुलाई तक नामांकन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करना होगा। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी। कॉलेज में इन विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है। इनमें भौतिकी, जूलॉजी, भूगोल, अंग्रेजी, एप्लाइड साइकोलॉजी, सोशल वर्क, राजनीति शास्त्र, गृह विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय शामिल हैं। मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन की भी पढ़ाई होती है। एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में एडवर्टाइजिंग एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, कम्यूटर एप्लीकशन विषय की पढ़ाई होती है, जिसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। यह भी पढ़ें-...