पटना, जुलाई 1 -- पटना वीमेंस कॉलेज (पीडब्ल्यूसी) के वेरोनिका ऑडिटोरियम में बुधवार को यूजी शैक्षणिक सत्र 2026-2030 की नव प्रवेशित छात्राओं के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओं को नियम-कानून और पाठ्येतर गतिविधियों से अवगत कराया गया। आरंभ नए शैक्षणिक जीवन के मंगलमय प्रारंभ को ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से भजन के साथ हुआ। नेतृत्व इतिहास विभाग की प्रमुख और सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. सिस्टर सेलिन क्रास्टा एसी ने किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर विशेष सत्र हुआ। संचालन प्राचार्या डॉ. सिस्टर एम. रश्मि एसी ने किया। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत किए गए विभिन्न सुधारों से अवगत कराया और कॉलेज के मूल्यों और आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्य...