पीडब्ल्यूसी: 'सूत्रधार' रैंप वॉक में गमछे से ग्लैम तक का दिखा सफर
पटना, अगस्त 7 -- पटना वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर फैशन डिजाइनिंग विभाग ने गृह विज्ञान विभाग के सहयोग से 'सूत्रधार-द हैंडलूम रैंप वॉक' का आयोजन किया। जिसने भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ते हुए टिकाऊ फैशन, अनुभवात्मक शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा दिया। रैंप वॉक में हैडलूम के गमछे से ग्लैम तक के सफर को दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्रमुख डॉ. शेमुशी मधु, समन्वयक डॉ. गीतांजलि चौधरी और गृह विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. शाजिया हुसैन के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीन दौर की रैंप वॉक रही, जिसमें पहले दौर 'ग्रामीण ग्लैम' में बिहार के प्रतिष्ठित हथकरघा 'गमछे' का उपयोग कर अभिनव परिधानों का प्रदर्शन कर स्थिरता और ग्रामीण शिल्प कौशल को उजागर किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.