पीडब्ल्यूसी: जनसंपर्क दिवस पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
पटना, जुलाई 17 -- पटना वीमेंस कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व जनसंपर्क दिवस 2026 के अवसर पर 'द गोल्डन एज ऑफ स्ट्रैटेजिक पीआर' विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अपराजिता पाठक (सहायक प्राध्यापक, जनसंचार विभाग) ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. निखिल आनंद गिरि (विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार, मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना) ने डिजिटल युग में रणनीतिक जनसंपर्क की भूमिका, संकट संचार एवं ब्रांड छवि निर्माण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दिल्ली मेट्रो के कठपुतली शो अभियान जैसे व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत कर व्याख्यान को रोचक बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.