नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सड़क निर्माण को बेहतर करने के लिए पीडब्ल्यूडी मौके पर ही सामग्री की गुणवत्ता जांच करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे, ताकि सड़क निर्माण की गुणवत्ता का पता चल सके। अगर इसमें रिपोर्ट नकारात्मक आएगी तो तुरंत निर्माण कार्य को रोका जा सकेगा। जानकारी के अनुसार, अभी के समय में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच किसी प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज (आईआईटी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, एनआईटी आदि) या सीआरआरआई के विशेषज्ञों द्वारा करवाई जाती है। यह कार्य न केवल निर्माण के समय बल्कि उसके पूरा होने पर भी की जाती है। इसमें कई बार दो से तीन माह तक का समय लग जाता है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि उनकी योजना है कि विभाग खुद निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.