पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया प्रदर्शन
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा गौण पीडब्ल्यूडी इंजीनियरिंग मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने उपायुक्त आयुष सिन्हा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता शिव शंकर हुड्डा ने की, जबकि संचालन राजकुमार चहल ने किया। यूनियन के प्रांतीय प्रधान देवेंद्र शर्मा और महासचिव सतबीर सिंह राणा ने कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक 14 सूत्री मांगों का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर के कर्मचारी सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.