पीडब्ल्यूडी में स्थायी इंजीनियर इन चीफ नियुक्त
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली, प्रसं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में एक वर्ष बाद स्थायी इंजीनियर इन चीफ नियुक्ति कर दी गई है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर नवीन कुमार बंसल को नियुक्त किया गया है।ऐसे समय में उनको नियुक्ति हुई जब मानसून आ चुका है। ऐसे में जलभराव रोकने की चुनौती उनके सामने रहेगी। अस्पतालों सहित विभिन्न अधूरी परियोजनाओं को रफ्तार देने की भी चुनौती होगी। जून 2025 में तत्कालीन इंजीनियर इन चीफ नईमुद्दीन के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। इसके बाद से अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था चल रही थी। अब इस व्यवस्था पर विराम लग गया है। बंसल जनवरी 2027 में सेवानिवृत्ति तक इस पद पर रहेंगे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.