मथुरा, मई 12 -- उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन मथुरा का द्वि-वार्षिक चुनाव सोमवार को मथुरा स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमें किशोर उपाध्याय जिलाध्यक्ष एवं अमित अग्रवाल जिला मंत्री निर्विरोध निवाचित हुये। सेवानिवृत्त कर्मचारी पन्नालाल गौतम की अध्यक्षता में आयोजित द्वि-वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया सोमवार की प्रात: प्रारम्भ हुई। विभिन्न पदों हेतु नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी सोनू लवानियां, मौ. इरशाद, राहुल कुमार के समक्ष एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री सहित विभिन्न पदों पर एक-एक सदस्य द्वारा नामांकन दाखिल किये गए। समस्त पदों पर एक-एक नामांकन आने पर किशोर उपाध्याय जिलाध्यक्ष, अमित अग्रवाल जिला मंत्री, सर्वेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, राजकुमार बघेल वरिष्ठ ...