पीडब्ल्यूडी परिसर में दिया सांकेतिक धरना
आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़। पीडब्ल्यूडी परिसर में गुरुवार को लोगों ने सांकेतिक धरना दिया। धरने के माध्यम से उन्होंने नरौली-भंवरनाथ फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों की जांच कराने की मांग की। इस दौरान विनीत सिंह रिशु ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी विकास कार्य का विरोध करना नहीं, बल्कि जनधन से बन रही परियोजना की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने नरौली-भंवरनाथ फोरलेन की स्वतंत्र तकनीकी से जांच कराने, थर्ड पार्टी लैब परीक्षण, सड़क सुरक्षा ऑडिट, डिवाइडरों पर प्रकाश व्यवस्था, रेडियम रिफ्लेक्टर, कैट-आई, चेतावनी संकेतक एवं निर्माणाधीन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की। यह भी पढ़ें- डायवर्सन निर्माण की धीमी रफ्तार पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी, संशोधित प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.