कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर मंजूर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने के रास्ते में बाधक बनी जमीन का भी रास्ता साफ हो गया है। पीडब्ल्यूडी से मांगी गई लगभग 2.12 हेक्टेयर जमीन में से 90 फीसदी का अधिग्रहण हो चुका है। बची जमीन भी मई के पहले पखवारे के अंत तक अधिग्रहित हो जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो मई के अंत में काम का शुभारंभ हो सकता है। पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता के अनुसार, एलिवेटेड ट्रैक के लिए 90 प्रतिशत जमीन खाली करा रेलवे को सौंप दी गई है। अनवरगंज से मंधना रेल क्रॉसिंग को पार कर उतरने वाले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का मामला अब केवल जमीन अधिग्रहण को लेकर लटका है। तय शर्तों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी जमीन अधिग्रहित कर रेलवे को हैंडओवर करेगा। रेलवे इसके लिए भुगतान भी कर चुका है। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि जमीन अधिग्रहण का काम 90 फीसदी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.