बरेली, अप्रैल 29 -- पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सर्विसलेन निर्माण में अड़ंगा बन रहे सात भवन स्वामियों को पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी किए हैं। भवन स्वामियों को 7 दिन के अंदर स्वयं सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। 7 दिन बाद प्रसाशन का बुलडोजर अतिक्रमण हटाकर सर्विस लेन का निर्माण शुरू करेगा। फरीदपुर में बुखारा रोड पर स्थित पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने पूरी रोड को खोद डाली। इधर रेल विभाग ने पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दी। इससे लाइन पार मठिया बस्ती के साथ सैकड़ों गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया। इसके बाद से लोग सर्विस लेन निर्माण की मांग कर रहे थे। बीते दिनों लाइन पार मठिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.