पीडब्ल्यूडी ने शुरू की रेलवे रोड की मरम्मत
रिषिकेष, जून 4 -- नगर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की सुध आखिरकार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ले ली है। गुरुवार को अधिकारियों ने शहर की व्यस्ततम रेलवे रोड की मरम्मत का कार्य शुरू किया। इससे लंबे समय से बदहाल सड़क और जोखिम भरे सफर से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है सीवर लाइन की खुदाई के बाद शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा आपके प्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' ने बीते बुधवार के अंक में उठाया था, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने गुरुवार से सड़कों के डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया। अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के लिए जल निगम ने सड़क को खोदा था, जिसमें लाइन बिछाने के बाद उसे मिट्टी व बजरी से ढक दिया गया था। निगम ने मरम्मत के लिए विभाग को बजट दिया था, जिसपर यह मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.