बरेली, जनवरी 2 -- मीरगंज। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ने चिह्नित अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस डाक से भेजे हैं। नोटिस में अतिक्रमण खुद 15 दिन में हटाने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है नगर पंचायत के चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र भेज कर दिवना रोड पर वर्तमान में आवागमन में कोई दिक्कत न होने का हवाला देकर कार्रवाई रोकने की मांग की थी। नगर के व्यापारी गत दिनों विधायक से भी इस मामले को लेकर मिले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...